
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां बॉर्डर के लुटेरों की एक गैंग का पर्दाफाश कर 3 गैंग मेम्बरों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इनमें से एक नाबालिग है। जिनके पास से 10 हजार रुपए कैश, 7 मोबाइल फोन, 315 बोर के 2 कट्टे और 4 कारतूस जब्त किए गए हैं। फिलहाल, सभी से पुछताछ की जा रही है।

मामले को लेकर एसडीओपी चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि, उन्हें काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि यूपी – एमपी के सीमाई इलाको में लगातार लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच- पड़ताल शुरू कर दी और आखिरकार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

