
Satna News : सतना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाइसेंसी दुकानों से भी कम कीमत पर शराब की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक मौके से भागने में सफल रहे। इसके साथ ही, घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का अवैध स्टॉक जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, तीनों से पुछताछ जारी है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोलगवां थाना अंतर्गत केबी आयल मिल के पास अवैध तरीके से शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित करते हुए त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान मौकास्थल से दयाशंकर, बाबू कुशवाहा और रामराज मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि यश सिंधी वहां से फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। जिनके पास से 80 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।
मामला दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी शराब का अवैध स्टॉक अपने घर पर ही छिपा कर रखते है। केवल इतना ही नहीं, आरोपी शहर की लाइसेंस वाली शराब दुकान के मुकाबले कम रेट में बेचते थे। फिलहाल, तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

