सतना: KYC के नाम पर ठगों ने उड़ाए लाखों रुपये, रिटायर्ड बिजली कर्मचारी को बनाया शिकार

अज्ञात बदमाशों ने सतना में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी को ऑनलाइन ठगी का निशाना बनाकर उनके बैंक खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए हैं। फिलहाल, क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।
Cyber ​​fraud accused woman Itarsi RPF

Itarsi RPF team arrested a woman accused of cyber fraud of Rs 51 lakh.

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के साथ साइबर ठगी की घटना सामने आई है। बता दें कि बदमाशों ने बैंक मैनेजर बनकर ऑनलाइन केवाईसी कराने के नाम पर उनके खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए। इससे पूरे इलाके में भी डर का माहौल है।

इधर, जानकारी मिलते ही पीड़ित सुशील कुमार उपाध्याय ने इसकी शिकायत साइबर सेल, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, नेशनल हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1930 और एसपी आशुतोष गुप्ता से की।

भरहुत नगर का मामला

दरअसल, मामला भरहुत नगर का है, जहां ऑनलाइन ठगों ने रिटायर्ड बिजली कर्मचारी सुशील कुमार उपाध्याय को अपना निशाना बनाया और ऑनलाइन केवाईसी कराने के नाम पर उनके बैंक खाते से 16 लाख 9 हजार रुपए उड़ा लिए। बता दें कि यह रकम तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है।

पीड़ित ने दी ये जानकारी

रिटायर्ड बिजली कर्मचारी सुशील उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने घर बनवाने के लिए एक्सिस बैंक से 30 लाख रुपए का लोन लिया है। हाल ही में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। Truecaller पर यह नंबर एक्सिस बैंक मैनेजर का दिख रहा था। कॉल रिसीव करते ही सामने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन KYC करवाने के नाम पर सुशील उपाध्याय से जरूरी दस्तावेज ले लिए और एक नंबर दिया, जिस पर मैसेज रिप्लाई करने के लिए कहा गया।

जांच जारी

जैसे ही सुशील ने यह जरूरी दस्तावेज उस नंबर पर शेयर किए, उनका मोबाइल हैंग हो गया। अगले दिन उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके खाते से कुल 16 लाख 9 हजार 88 रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर सेल से मदद मांगी। फिलहाल, क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा जांच-पड़ताल जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews