सतना में सड़कों पर टहलते-आराम फरमाते दिखा बाघ, ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह

सतना में सड़कों पर टहलते-आराम फरमाते दिखा बाघ, ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह

Satna News : मध्यप्रदेश का सतना, पन्ना जिला ऐसा है जहां आए-दिन जंगली भयावह जानवरों का दबदबा बना रहता है। जिसके कारण यहां के लोगों को भी हमेशा सर्तक रहने की सलाह दी जाती है। इसी कड़ी में टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में इन दिनों बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पर्यटक जब भी यहां सैर करने जाते हैं तो उनकी अभिलाषा होती है कि बाघ के दर्शन हो लेकिन ऐसा हर बार नहीं हो पाता है। वहीं, आज वो जंगल के बीचों- बीच टहलते-आराम फरमाते दिखाई पड़े। जिसका वहां मौजूद किसी पर्यटक ने वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धारकुंडी थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, हम जिस घटना की बात कर रहे हैं वो धारकुंडी थाना क्षेत्र से लगभग 900 मीटर दूर धारकुंडी- अमुआ पहुंच मार्ग पर स्थित चमरहुआ का है। जहां बाघ की चहल कदमी देखी गई। उसे देख कर वैसे तो सभी की सांसे मानों थम सी गई हो लेकिन फिर भी पर्यटक ये मौका खोना नहीं चाहते थे। इसलिए बिना देरी किए हुए उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में इसे कैद कर लिया है।

अलर्ट रहने की सलाह

वहीं, रेंजर पंकज दुबे ने कहा कि टाइगरों की संख्या बढ़ने के साथ ही वन विभाग ने यहां निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। ग्रामीणों को भी समझाइश देकर उन्हें अलर्ट किया जा रहा है। इससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews