
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में मवेशी चुराने वाला गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। दरअसल, सतना पुलिस ने शहर और गांव से रेकी कर मवेशी चुराने वाले एक चोर को पकड़ लिया है। बता दें कि पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है वो चोरी की भैंस खरीदता था। इस मामले में उसके चार साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुखबिर की सूचना और 4 आरोपियों से पुछताछ के आधार पर आरोपी चोर को यूपी के नरैनी से गिरफ्तार किया गया है।
टीआई ने दी जानकारी
मामले में सिविल लाइन टीआई अर्चना द्विवेदी ने बताया कि, चोर मवेशी चोरों से मवेशियों को गिरफ्तार करता था। जिसका पता बाकि के 4 साथियों से पता चल पाया जो कि सतना से नरैनी कारोबर किया करते थे। नरैनी से कारोबार करने वाले आरोपी का नाम इसरार खान है, जिसे पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
4 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
दरअसल, कुछ दिन पहले मामले में सतना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगा एक कार जब्त किया था। जिसमें से चारों भैंस चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया था और उनसे कड़ाई से पुछताछ की जा रही थी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

