भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए उंगली डॉट कॉम सोशल मीडिया ग्रुप ने शुरू की रसोई

भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए उंगली डॉट कॉम सोशल मीडिया ग्रुप ने शुरू की रसोई

सीहोर।अनुराग शर्मा।

शहर में सोशल मीडिया के ग्रुप उंगली डॉट कॉम ने नई पहल शुरू की है। इस ग्रुप के सदस्यों ने रसोई शुरू की है जो कि ग़रीब बस्तियों में घर-घर जाकर भूखों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इस बीच एक बाइक पर केवल दो ही लोग रहेंगे चिन्हित किया गया है। यह ग़रीब वर्ग व लॉकडाउन प्रभावित लोगों को भरपेट भोजन करा रहे उंगली डॉट कॉम की एक अच्छी पहल है। हमेशा उंगली डॉट कॉम इन कामों में आगे रहा है।

इससे पहले सीहोर में एक घर में आग लग जाने से पूरा घर का सामान जल गया था दोनों बेटियों की शादी होना थी दोनों बेटियों का दहेज़ भी घर में रखा था वह भी पूरा जल गया था। तब उंगली डॉट कॉम आगे आया और दोनों बेटियों की शादी सामान उपलब्ध कराया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews