MP: शाहगंज नगर परिषद के सभी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, सीएम ने दी बधाई

mp cm shivraj

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। MP Urban Body Election 2022:  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र की शाहगंज नगर परिषद के सभी भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी विधानसभा अंतर्गत शाहगंज नगर परिषद में सभी प्रत्याशी र्निविरोध चुने गए प्रत्याशियों को बधाई दी।

यह भी पढे.. MP Weather: 4 जिलों के साथ 6 संभागों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट, जानें कब ग्वालियर पहुंचेगा मानसून?

उन्होंने कहा कि मैं शाहगंज के नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं। यह प्रदेश की ऐसी पहली नगर पंचायत है जहां 15 के 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह पहली समरस नगर पंचायत होगी। शाहगंज की जनता सचमुच में अद्भुत है। ऐसा सामंजस्य, समन्वय और समरसता आमतौर पर दुर्लभ होती है। लेकिन यह चमत्कार शाहगंज की जनता ने करके दिखाया है, शाहगंज प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बना ।

यह भी पढ़े.. CG Weather: द्रोणिका का असर, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि सहयोग और समन्वय से महान संकल्पों की सिद्धि अत्यंत सुगम हो जाती है। इसका जीवंत उदाहरण बुधनी विधानसभा की शाहगंज नगर परिषद है। यह आनंद का विषय है कि भाजपा एमपी के सभी प्रत्याशी यहां र्निविरोध चुने गये हैं। शाहगंज प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बन गई है। सभी साथियों को सस्नेह बधाई!

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews