शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोडूंगा

शिवराज सिंह चौहान

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। चौथी पारी में मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) कुछ अलग अंदाज में नजर आ रहे है। एक तरफ वे हर वर्ग को साधते हुए नित नए बड़े बड़े फैसले ले रहे है वही दूसरी तरफ माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाए हुए है। इसकी झलक आज सीहोर (Sehore) में देखने को मिली, जहां मंच से उन्होंने मिलावटखोरों, गुंडों और बदमाशों को धमकी देते हुए कहा कि जनता का शोषण करके गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोडूंगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के शाहगंज में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों, गुंडों और बदमाशों को धमकी देते हुए कहा कि जनता का शोषण करके गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोडूंगा, इसलिए मिलावटखोरों, गुंडों और बदमाशों को ठिकाने लगाने का कार्य जारी है।

शिवराज ने आगे कहा कि मैं आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूँ, इसलिए आपको हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ।मैं वचन देता हूँ कि प्रदेश के विकास और गरीबों, किसानों सहित सभी वर्ग के नागरिकों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोडूंगा। जनता ने इस उपचुनाव (By-election) में बीजेपी (BJP) के लिए प्रेम की अपार वर्षा की है। मैं उनके कल्याण में कोई कसर नहीं छोडूंगा।यह सरकार आम आदमी की सरकार है। जितनी भी योजनाएँ बंद हो गई थीं, सभी प्रारम्भ कर रहा हूँ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews