मतदाताओं का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे प्रत्याशी, गोपालसिंह पहुंचे दर्जनों गांव

candidate-doing-campaign-in-ashta

आष्टा। मोहम्मद सादिक।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य दलो के प्रत्याशी सहित निर्दलीय भी चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगाकर मैदान में उतर आए है और क्षे़त्र का ऐसा कोई मतदान क्षे़त्र न हो जहां प्रत्याशी न गए होगे लगातार अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए लोगो से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है वही धार्मिक स्थानो पर भी जाकर अपनी मन्नत पूरी होने की प्रार्थना कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर सहित उनके साथ दर्जनो कार्यकर्ता का काफिला सोमवार को ग्राम अरोलिया परोलिया मालीखेड़ी देवरखेड़ी सांगाखेड़ी मेम्दा खेड़ी बालाखेड़ा लसूड़लिया पार खजुरिया कासम सहित कई गांव पहुचकर मतदाताओ से रू्रबरू हुए वही धार्मिक स्थानो पर पहुचकर बाबा साहब सहित भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया चुनावी जोर शोर लगातार जारी है। हर प्रत्याशी अपने स्तर पर मतदाता के बीच पहुचकर हाथ जोड़कर वोट देने की अपील कर रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews