लापरवाह ड्राइवर ने खड़े ट्रक में टकरा दी यात्रियों से भरी बस, स्टेपनी बदल रहे ट्रक चालक की मौत, 30 घायल

सूरत से भोपाल जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं।
Accident

Sehore News: तेज रफ़्तार एक बस ने आज न सिर्फ यात्रियों की जान दहशत में डाल दी बल्कि एक व्यक्ति की जान भी ले ली, मामला इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित सैकड़ाखेड़ी के पास का है, एक्सीडेंट होते ही वहां चीख पुकार मच गई, आसपास के गाँव वालों और राहगीरों ने सवारियों को बाहर निकाला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दुर्घटना में 30 यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित सैकड़ाखेड़ी पर ट्रक ड्राइवर वाहन को साइड में लगाकर स्टेपनी बदल रहा था, ट्रक ड्राइवर को क्या मालूम था कि आज की सुबह उसकी आखिरी सुबह है। स्टेपनी बदलने के दौरान ही सूरत से भोपाल जा रही एक तेज रफ़्तार यात्री बस अचानक ट्रक में जा घुसी और ट्रक ड्राइवर उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार

आपको बता दें कि सूरत से भोपाल जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। सडक़ से निकल रहे राहगीर और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा। इस हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस भी पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews