
सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने गृहनगर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होने पवित्र सिद्धपीठ सलकनपुर मंदिर में मां बिजासन देवी की सपरिवार पूजा-अर्चना की और जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की।
प्रभारी मंत्री भदौरिया पहुंचे रतलाम, सिंधिया के लिए कही यह बात
सीएम ने खुद ट्वीट करके कहा कि “पवित्र सिद्धपीठ सलकनपुर मंदिर में मां बिजासन देवी की सपरिवार पूजा-अर्चना की और मध्यप्रदेश के विकास और सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की। मैया की कृपा अनवरत सब पर बरसती रहे और हर घर धन-धान्य से भरा रहे तथा सभी स्वस्थ एवं आनंदित रहें, यही कामना।” इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय और कुणाल मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया।
पवित्र सिद्धपीठ सलकनपुर मंदिर में मां बिजासन देवी की सपरिवार पूजा-अर्चना की और मध्यप्रदेश के विकास और सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मैया की कृपा अनवरत सब पर बरसती रहे और हर घर धन-धान्य से भरा रहे तथा सभी स्वस्थ एवं आनंदित रहें, यही कामना। pic.twitter.com/LhyrzZEN4D
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 4, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

