कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मोदी-शिवराज के खिलाफ की नारेबाजी, लोकतंत्र में तानाशाही का लगाया आरोप

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मोदी-शिवराज के खिलाफ की नारेबाजी, लोकतंत्र में तानाशाही का लगाया आरोप

सीहोर।अनुराग शर्मा

मंगलवार को कांग्रेसजनों ने काला दिवस के रूप में मनाया और शहर के तहसील चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसील कार्यालय पहुंचकर सौंपा है, जिसमें चुनी हुई सरकार को गिराने के आज 100 दिन पूरे हो गए। सरकार गिराने के पीछे भाजपा की साजिश थी। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांवेर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ये बात स्वीकार कर चुके हैं। भाजपा इसे अपनी उपलब्धि गिनाने में लगी है। हमने इसे लोकतंत्र की हत्या का काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। सभी जिला इकाइयों में विरोध प्रदर्शन किया गया। देश की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने तानाशाही पूर्वक जनता को महंगाई की आग में झोक दिया है।

देश में कोरोना संक्रमण के दौरान में हर रोज महंगाई बढ़ती जा रही है और मोदी सरकार सच बोलने और विरोध करने वालों को देश विरोधी बता रहे है। कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा सरकार की विफलताओं को भी जनता तक ले जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए कि पूर्व सरकार के किसान कर्ज माफी से लेकर दूसरे फैसलों में मौजूदा सरकार अड़ंगा लगा रही है। प्रदेश और देश की सरकार जनविरोधी है। पूर्व सीएम कमलनाथ के पुतले दहन का विरोध इस मौके पर कांग्रेसजनों ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्व का निर्बाह किया है उन्होंने हमेशा विकास पर जोर दिया है प्रदेश में किसानो, गरीबो दलितों और ओबीसी के लिए साहसिक कार्य किये है जिससे प्रदेश की जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ बढ़ा है

इससे भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजऱ आ रही है, भाजपा के झूठे कारनामो को जनता समझने लगी है यही कारण है की भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए कमलनाथ की लोकप्रियता से रभयभीत हो कर कमलनाथ का पुतला जला कर महगाई, बेरोजगारी, आर्थिक दीवालियापन, अराजकता, भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओ से बचने का प्रयास कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews