अनुराग शर्मा/सीहोर। महंगाई से मार झेल रही आम जनता के जले में सरकार ने नमक छिड़कने का काम किया है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए। सरकार की महंगाई नीति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर रसोई गैस की खाली टंकी रखकर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार की महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की कड़ी आलोचना भी की है। कांग्रेस नेता ने पुतला दहन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश में लगातार महंगाई बढ़ रहीं है, प्याज आंसू निकाल रही है तो दूध के दाम भी आसमान पर छू रहे हैं। केंद्र सरकार ने रसोई गैस टंकी की कीमत बढ़ाकर आम जनता का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। महंगाई को लेकर कांग्रेस का कहना है का दिल्ली हार से बौखलाई बीजेपी आम जनता से इसका बदला ले रही है। चुनाव के बाद हीं कीमतों में बढ़ा ईजाफा किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
रसोई गैस के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार की महांगाई नीति के खिलाफ की नारेबाजी

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत