पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने से फैल सकता है कोरोना, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने से फैल सकता है कोरोना, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीहोर। अनुराग शर्मा| पीओएस मशीन में अंगूठा लगाने से कोरोना वायरस फैलने की संभावना बनी हुई है। शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानदारों में खौफ का माहौल बना हुआ है। सेल्समेनों ने पीओएस मशीन मेंं उपभोक्ताओं के अंगूठे लगाने की प्रक्रिया जनहित में बंद कर ऑफ लाईन राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

सोमवार को उचित मूल्य दुकानदार संचालक संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला खाद्य अधिकारी शेलेष शर्मा को ज्ञापन दिया है। संघ अध्यक्ष श्याम सोनकर ने कहा की भोपाल में एक सेल्समेन की कोरोना संक्रमित होने से मौत हो चुकी है सेल्समेन का पूरा परिवार वायरस का शिकार हो गया है। इधर सीहोर शहर के अधिकांश वार्डो में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है। राशन दुकानों पर बड़ी संख्या में राशन लेने के लिए नागरिक पहुंच रहे है। उपभोक्ताओं को पीओएस मशीन में राशन देने के लिए सेल्समेन को अंगूठा लगवाना पड़ता है जिस से सेल्समेन भी संक्रमित हों सकता है। कोरोना का भय सेल्समेनों के परिवारों में बना हुआ है। पीओएस मशीन सीधे संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर सेल्समेन और अन्य उपभोक्ताओं को कोरोना से संक्रमित कर सकती है एैसे हालातों में जनहित और सेल्समेन की सुरक्षा के लिए पीओएस मशीन से अंगूठा प्रक्रिया बंद कर ऑफ लाईन प्रक्रिया से शासकीय उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण के निर्देश दिए जाना जरूरी है।

ज्ञापन देते समय उचित मूल्य दुकानदार संचालक संघ उपाध्यक्ष कीर्ति श्रीवास्तव, सरंक्षक नरेंद्र अग्रवाल मोहनीस बेग, सचिव लाकेंद्र वर्मा, सह सचिव कमलेश कुशवाहा, कोषाघ्यक्ष गोविंद दिसोरिया, अशोक राठौर, राकेश कुल्हारिया, सुभाष मेवाड़ा, राजा अग्रवाल

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews