शासकीय स्कूल मे हुई विदाई सामारोह,हुआ रंगारंग कार्यक्रम

farewell-programm-in-ashta-government-school

आष्टा। शासकीय मॉडल उ मा विद्यालय में कक्षा 11वी के छात्रों ने कक्षा 12वी के छात्रों को विदाई दी गई। इस अवसर पर छात्रो द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही सभी ने 12 वी कक्षा के छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाजी सिंगी श्रीमती त्रिशलाजी राजपूत श्री दसरथ सिंहजी राजपूत जिला पंचायत सदस्य श्री सौभाल सिह ठाकुर मुगली उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आष्टा शिक्षा समिती के अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस पर हुए  ब्लाक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त करने के मौके पर श्री राजपूत परिवार ओर श्री ठाकुर तथा श्रीमती सिंगी के करकमलों से छात्रों को शील्ड वितरित की। इस अवसर पर प्रचार्य आज़ाद सिंह धांसू अशोक तिवारी राजेंद्र गहरवाल मुकेश सोलंकी दिनेश गहरवाल महेंद्र बाथम मानसिंह संतोष मालवीय महेंद्र मालवीय नाजमा अंसारी ममता हाटेकर मोनिका गुणवान ममता अटेरिया ऋचा ठाकुर मोहम्मद सादिक वीरेंद्र पाल सिंह अखिलेश सेन विजय कुशवाह शामिल रहे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews