लॉक डाउनः लोग कर रहे हैं धारा 144 का उल्लंघन,सब्जी मंडी में लगाई जा रही है बोली

लॉक डाउनः लोग कर रहे हैं धारा 144 का उल्लंघन,सब्जी मंडी में लगाई जा रही है बोली

सिहोर।अनुराग शर्मा।

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में अलर्ट के साथ सावधानी के लिये,तमाम विभागों ने एडवायज़री जारी की है।  जिले में प्रशासन की ओर से 31 मार्च तक लॉक डाउन के आदेश जारी किये गए है, लेकिन ज़िला मुख्यालय समेत कई इलाकों में ला परवाह लोग अपने साथ दूसरों की ज़िदगी भी खतरे में डाल रहे है। बेवहज सड़कों पर घूमने के साथ समूह में जमा होकर लोग ना केवल धारा 144 का उल्लंघन कर रहे है। इस दौरान सीहोर सब्जी मंडी में भी बोली लगाई जा रही है। बल्कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बंधक बन रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर लॉक डाउन के बाद भी लोगों के बे वजह सड़कों पर घूमने को लेकर चिंता जाहिर की है। ज़िला मुख्यालय पर लॉक डाउन के आदेशों के बाद इस बात की सूचना पर सीहोर एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर दुकानदारों को आदेशों और नियमों का हवाला देकर अपने प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिये। साथ ही झुंड में खड़े लोगों को तितर-बितर कर कोरोना के खतरे के बारे में जानकारी दी। साथ ही एसडीएम द्वारा उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गई।

प्रशासन की सख़्त चेतावनी को नज़रअंदाज़ कर जनता खुले आम सड़को पर घूम रही है पुलिस और प्रशासन सड़को से नदारद है अपनी मनमर्जी की मालिक जनता पर कही कोरोना वायरस भारी ना पड़ जाए इस गंभीर वायरस के प्रति खतरे से अनजान जनता की लापरवाही कही नगर वासियों को भारी ना पड़ जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews