कांग्रेस में अंतरकलह, अपने दल को नहीं संभल पा रही: रामखेलावन पटेल

कांग्रेस में अंतरकलह, अपने दल को नहीं संभल पा रही: रामखेलावन पटेल

सीहोर| अनुराग शर्मा| प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने सीहोर में बड़ा बयान दिया है| उन्होंने राजस्थान के सियासी संकट पर कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह है, कांग्रेस खुद अपने दल को नही संभाल पा रही है|

मंत्री मंडल के विभागों के बंटवारे पर कहा कि अब तो सब बीजेपी है| वहीं आगामी उपचुनाव को लेकर कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा और महाराज सिंधिया जो रणनीति तय करेंगे उस पर काम करके चुनाव जीतेंगे| राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल शनिवार को इंदौर जाते समय अल्पकाल के लिए सर्किट् हाउस में रुके, इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा की|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews