मृत व्यक्ति के नाम पर संचालित चार आरा मशीनों को डीएफओ ने कराया बंद

मृत व्यक्ति के नाम पर संचालित चार आरा मशीनों को डीएफओ ने कराया बंद

सिहोर। अनुराग शर्मा।

आष्टा नगर में मृत व्यक्ति के नाम से आरा मशीनों का संचालन कई सालों से किया जा रहा था। यह समाचार एमपी ब्रेकिंग में प्राथमिकता के साथ प्रकाशित होने के पश्चात जिला वन मंडल अधिकारी रमेश गनावा ने वन परिक्षेत्र अधिकारी सुभाष शर्मा को निर्देश देकर जांच के आदेश दिए। जांच में नगर में दो और मृत व्यक्तियों के नाम आरा मशीने संचालित होने तथा एक जावर में इस प्रकार चार आरा मशीनों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी सुभाष शर्मा ने नगर की तीन आरा मशीनों जिसमें अब्दुल रशीद, नाथूसिंह बायपास एवं जगमीत सिंह पुराना बस स्टैंड के समीप रेंज कार्यालय के सामने तथा जावर के खुशीलाल की आरा मशीनों को उनके संचालकों की मृत्यु के पश्चात संचालित होने के कारण तत्काल प्रभाव से बंद कराकर सील कर दि। वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि उक्त चारों आरा मशीन से संबंधित जांच करने पर पाया गया कि चारों आरा मशीन संचालक की मृत्यु हो चुकी है ।नियम के विरुद्ध इन चारों को संचालित किया जा रहा था ।आरा मशीनों को बंद कराकर उन पर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं। नियमानुसार नामांतरण नहीं हो जाता तब तक यह चारों आरा मशीनें बंद रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews