अब कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर पीएम मोदी से की ये मांग

अब कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर पीएम मोदी से की ये मांग

धार/राजेश डाबी

जिले के सरदारपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक (congress mla) प्रताप ग्रेवाल ने कोरोना (corona) महामारी का दंश झेल रहे देश वासियों के लिए प्रधानमंत्री (PM) को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने जीवन उपयोगी सामग्री सैनिटाइजर, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन टेबलेट, पीपीई किट, मास्क आदि पर से विपदा के इस दौर में मानवीय आधारों को देखते हुए जीएसटी सहित तमाम टैक्स (tax free) हटाए जाने की मांग की है।

इसे लेकर उन्होने पीएम मोदी (PM Modi) को एक पत्र लिखा है और ट्वीट भी किया है। अपने पत्र में कांग्रेस विधायक (cong mla) ने लिखा है कि इन चीजों के टैक्स फ्री होने से जनता को राहत मिल सकेगी।उन्होंने उक्त लेटर को अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री को टैग भी किया है। बता दें कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में इस विपदा की घड़ी में लोगों को मदद कर रहे हैं, उन्होंने कई जगहों पर आधुनिक सेनेटाइज़ मशीनें भी लगवाई हैं वहींं  छोटे गांवों में जाकर कोरोना से बचाव के लिए लोगो को जागरूक कर रहे हैं एवम अपनी तरफ से मास्क भी वितरित कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews