पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे, गीत गाकर दिया कोरोना से बचाव का संदेश

पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे, गीत गाकर दिया कोरोना से बचाव का संदेश

सीहोर, अनुराग शर्मा। कोरोना वॉरियर हर मुश्किल से लड़ने के लिए तैयार है। पुलिसकर्मी हर मोर्चे पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और साथ ही कोरोना (corona) से बचाव के लिए लोगों को संदेश भी दे रहे हैं। लोग कोरोना की भयावहता को समझें और इससे बचने के लिए तत्पर हों, इसके लिए वो नए नए तरीके भी आजमा रहे हैं। इसी कड़ी में सीहोर में पुलिस ने सड़क पर गीत गाकर जागरूकता का संदेश दिया।

ये भी देखिये – एमपी में यहां लगा 7 दिन का टोटल लॉकडाउन, बढ़ते आंकड़ों के बाद सीएम ने लिया फैसला

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से  बुधवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी। एडिशनल एसपी, सीएसपी, शहर कोतवाल सहित महिला पुलिसकर्मियों एवं यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर जनता को कोविड 19 के दुष्परिणाम और उससे बचने के तरीकों के बारे में बताया। इस अवसर पर बच्चों ने भी कोरोना से बचाव के तरीके बताए। यहां शहर कोतवाल नलिन बुधौलिया ने “कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियो, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों” गीत गाकर कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश भी दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews