
Sehore News : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने रात 10:45 बजे जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल भवन के प्रवेश द्वार और भवन की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की छात्राओं से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूति कक्षा का भी जायजा लिया।

दिए ये निर्देश
कलेक्टर ने सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने और मेनगेट में लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल भवन के पीछे का प्रवेश द्वार बंद रखने के निर्देश दिए। पिछला प्रवेश द्वार केवल उसे आपात परिस्थितियों में आवागमन के लिए उपयोग किया किया जाए। साथ ही वहां से प्रवेश करने वाले व्यक्ति का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाए।
ये लोग रहे उपस्थित
वहीं, एसपी अवस्थी ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए तीन सिक्योरिटी गार्ड (पुलिस) बढ़ा दिए हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी मयंक अवस्थी लगभग 1 घंटे तक अस्पताल परिसर का जायजा लेते रहे। इस दौरान सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डेहरिया सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
[dgv_vimeo_video id=”1004745159″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

