सीहोर, अनुराग शर्मा। भाजपा की शिवराज सरकार ने पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। माफिया और अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि भाजपाईयों के अतिक्रमणों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस यह मांग करती है कि कार्रवाई के नाम पर इस तरह का भेदभाव बंद किया जाए।
यह भी पढ़े…पत्नी को 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेगी पेंशन, खाते में आएंगे इतने रुपए, जाने अन्य डिटेल्स
हम आपको बता दें कि विगत दिनों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन द्वारा चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर जिला प्रशासन ने तकरीबन 20 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मकान व व्यावसायिक संस्थानों को जमींदोज कर दिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल इंजीनियर ने आज इस मामले में कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया है साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच अपर कलेक्टर रवि वर्मा को ज्ञापन सौंपा हैं।
[dgv_vimeo_video id=”667226531″]
वरिष्ट कांग्रेस नेता गोपाल इंजीनियर ने जिला प्रशासन के सामने मांग रखी की इस तरह की एकतरफा कार्यवाही तत्काल को रोका जाए और पीड़ित परिवारों को समुचित मुवावजा दिया जाए व दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए जाए अन्यथा जिले में कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
[dgv_vimeo_video id=”667226364″]
