सीहोर ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की लापरवाही से गई मरीज की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

सीहोर ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की लापरवाही से गई मरीज की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। सीहोर के ट्रामा सेंटर (Sehore Trauma Center) में मरीज के इलाज में लापरवाही की घटना सामने आई है। लापरवाही इतनी भारी पड़ी की उससे मरीज की जान चली गई। अपने 4 दिन पुराने घाव का इलाज करवाने के लिए मरीज अस्पताल पहुंचा था। इस घाव को ठीक करने के लिए घाव सहित पूरे पैर में मलहम लगा कर पट्टी बांध देने से उसका पूरा पैर पक गया और उसकी जान चली गई।

सीहोर ट्रामा सेंटर में बिजलोन गांव का रहने वाला मनोहर वंशकार पृष्ठभाग में हुए घाव का इलाज कराने आया था। जांच करने के उपरांत डॉक्टर ने कहा कि छोटा ही घाव है जल्दी ठीक हो जाएगा पट्टी करवा लो।

Must Read- 500 किलोमीटर तक पत्नी के शव साथ सफर करता रहा पति, टीटीई के आने पर हुआ मामले का खुलासा

परिजनों का कहना है कि मनोहर को भर्ती करने से पहले घाव छोटा ही था। ड्यूटी पर जो डॉक्टर था उसने पूरे पैर में मरहम लगाकर पट्टी बांध दी। इस वजह से मनोहर का पैर सड़ गया और उसकी जान चली गई। लापरवाही की वजह से पस पूरे शरीर में फैल गया और किडनी फेल हो जाने की वजह से मरीज की मौत हो गई।

मृतक मनोहर की 4 बेटियां और तीन बेटे हैं और वह अकेला ही घर में कमाने वाला था। बेटी प्रीति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि डॉक्टर ने दवाई पूरे घाव और पैर पर लगा दी थी जिसके बाद पैर और पेट में सूजन आ गई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद पिता को भर्ती किया लेकिन वह नहीं बचे। ट्रामा सेंटर की लापरवाही के चलते मेरे पिता की जान गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews