सीहोर में थाना प्रभारी को गोली मारने की धमकी भरा वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Sehore

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दोराहा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा को एक युवक द्वारा गोली मारने की धमकी दी गई है। जहां युवक ने वीडियो जारी कर कहा कि बाप कसम जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई गई है।

भोपाल का निवासी है युवक

जानकारी के मुताबिक जो युवक वीडियो में जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका नाम नसीम पिता बन्ने खां निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा भोपाल का है। इसके खिलाफ 19 नवंबर को धारा 307 में एक मामला दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है। धमकी देने के मामले में दोराहा थाने में धारा 506, 94 के तहत एक और प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को लगाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश कमर में रिवाल्वर फंसाए हुए है।

[dgv_vimeo_video id=”892198118″]

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews