
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले में अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसके तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 15 पेटी शराब जब्त की है। साथ ही, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल फोन बरामद
दरअसल, मामला सिवनी जिले का है जहां ग्राम छपारा कला सिवनी से जबलपुर रोड एनएच 44 पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए कार की तलाशी ली। इस दौरान अंग्रेजी और देशी शराब की 15 पेटी कुल 135 लीटर शराब की जब्ती बनाई गई। जिसकी कीमत लगभग 62 हजार रुपए है और मौकास्थल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से दो मोबाइल फोन और ईको स्पोर्ट्स कार भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शंकर सिंह ठाकुर और पंकज सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 525/ 2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। बता दें इस पूरी कार्रवाई में नगर निरीक्षक सौरभ पटेल, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश उपाध्याय एवं रविंद्र पटेल शामिल रहे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

