5वीं राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सिवनी की अंजली वर्मा ने जीता गोल्ड, जिले का नाम किया रोशन

5वीं राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सिवनी की अंजली वर्मा ने जीता गोल्ड, जिले का नाम किया रोशन

सिवनी, डेस्क रिपोर्ट | गोवा के मापुसा में 5वीं राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की बेटी ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले और राज्य का नाम गौरान्वित किया है। दरअसल, गोवा में यूथ गेम्स डेवलपमेंट फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देशभर के युवा खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। सभी प्रतिभागियों ने इस खेल में अपने-अपने गुणों का प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में सिवनी की बेटी अंजली वर्मा ने भी हाई जम्प में गोल्ड मैडल प्राप्त किया और जिले का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें – दमोह : CM शिवराज की मॉर्निंग क्लास, अधिकारियों को निर्देश-किसी भी कीमत पर ज़ीरो टोरलेंस की नीति अपनाएं 

स्वर्ण पदक विजेता अंजली वर्मा सिवनी जिले के बंडोल की रहने वाली है जो कि पीजी काॅलेज की छात्रा है। बता दें कि अंजली एनसीसी कैडेट भी है। उसे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुची है इसलिए पढ़ाई को जारी रखते हुए वो लगातार अपनी प्रेक्टिस जारी रखती है। अपने सपनों के साथ ऊंची उड़ान भरने के लिए अंजली दिन-रात मेहनत करती है। जिसका नतीजा आज हमारे सामने है। अंजली की जीत पर उसके परिवार, मित्र और सहयोगी के खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि लोगों ने अंजली का स्वागत उसे फूल-माला पहनाकर और नगर में रैली निकालकर उसका स्वागत किया। साथ ही, नगर में इस खुशी के अवसर पर सभी को मिठाईयां बांटी।

यह भी पढ़ें – MPPSC: इन पदों पर निकली है भर्ती, बुधवार से शुरू होंगे आवेदन, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता 

वहीं, अंजली के इस शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए सिवनी के स्पोर्ट्स ऑफिसर केसी बापू राउर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “साल 2022 के जनवरी में मध्यप्रदेश शासन के खेल अंतर्गत राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स में भी अंजली का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इसलिए उनके इस ओपन नेशनल टूर्नामेंट के पहले प्रशिक्षण के लिए महाविद्यालय परिवार व एनसीसी के अधिकारियो के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण के लिए पुणे भेजा गया। जिसमें प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद चौरसिया, एनसीसी ऑफिसर डॉ. पवन वासनिक,प्राध्यापक संघ अध्यक्ष डॉ. सविता मसीह, डॉ. ज्योत्स्ना नावकर,लेखपाल बीसी सनोडिया, डॉ. आशुतोष सिंह गौर, डॉ. दिनेश वर्मा का सहयोग रहा।”

यह भी पढ़ें – सिवनी में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, जान बचाने घरों से बाहर निकले लोग

खुशी के खास मौके पर अंजली को एथेलेटिक्स एसोसिएशन सिवनी की तरफ से ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रहा है। एसोसिएशन के देवेंद्र ठाकुर, संजय शर्मा और क्रीड़ा अधिकारी कमलेश टेम्भरे, गुलाम कादिर खान, जसवंत राजपूत प्रशिक्षक अनिल कनोजिया, कराटे प्रशिक्षक राधिका कश्यप, सुधीर डहेरिया ने भी अंजली इस जीते के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें – RBI ने उठाया सख्त कदम, इन 2 बैंकों पर लगाया लाखों का जुर्माना, ये है वजह, यहाँ जानें बैंक का नाम 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews