कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, सीएम शिवराज के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, सीएम शिवराज के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द

MP Congress MLA made objectionable remarks on CM Shivraj : भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी कांग्रेस की छवि को सुधारने का प्रयास कर रहे है लेकिन उनके ही नेता पार्टी के लिए मुसीबत खडी कर रहे हैं, मप्र के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री की हत्या के लिए तत्पर रहने वाले बयान से विपक्ष से लेकर कांग्रेस के अन्दर तक उठा तूफान थमा नहीं था कि उनके एक विधायक ने सीएम शिवराज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

सिवनी के कांग्रेस विधायक अर्जुम सिंह काकोडिया (Congress MLA Arjun Singh Kakodia) ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये टिप्पणी की जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस की मुश्किलें और भी बढ़ गई है।

ये कहा कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने

कांग्रेस (MP Congress) विधायक काकोडिया बाघ के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीण के परिजनों से मिलने पेंच टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बसे गोडेगांव गए थे, यहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे जिले में घूम रहे हैं, छोटे छोटे अधिकारियों को सस्पेंड आकर रहे हैं, ये चौथी घटना हैं, मैं आपसे माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी आपसे हाथ जोड़ कर कह रहा हूँ , अगर आप मर्द के बच्चे हो तो कलेक्टर, एसपी और सीसीएफ को सस्पेंड करो।कांग्रेस विधायक यहाँ नहीं रुके उन्होंने शिवराज के किसान पुत्र होने पर भी तंज कसा, वन विभाग के अधिकारियों के लिए भी अपशब्द कहे।

बाघ के हमले से गई थी ग्रामीण की जान

आपको बता दें कि रविवार को गोडेगांव में बाघ के हमले में एक युवक की जान चली गई थी औत तीन लोग घायल हो गए थे, सूचना पर पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारी वहां बाघ को पकड़ने की तयारी कर रहे थे तभी बाघ को जंगल के करीब जाता देख ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, उनके वाहन की तोड़फोड़ कर दी ।

[dgv_vimeo_video id=”780682986″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews