
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक युवक ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने शव को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
8वीं कक्षा का छात्र था मृतक
जानकारी के अनुसार, मृतक आदिवासी बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम बींझावाड़ा सिवनी में 8वीं कक्षा का छात्र था जो अपनी पढ़ाई के लिए स्कूल के हॉस्टल में रहता था लेकिन 17 नवंबर से वो अपने घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। दरअसल, आदिवासी बालक आश्रम में छात्र के नहीं थे इसलिए वो अपने घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। शिक्षक-शिक्षिकाओं व अधीक्षक ने शिवम की मां माधुरी भलावी को इसकी सूचना दी थी कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था।
मजदूरी कर पेट पालती है मां
मामले में परिजनों का कहना है कि शिवम की मां माधुरी मजदूरी कर परिवार का पेट पालती है और रोज की तरह वो बाहर काम पर गई थी। जब वो लौटी तो उसने अपने बेटे का शव लटकता देखा जिसके बाद माधुरी ने आसपास के लोगों को बुलाया और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के दो छोटे भाई-बहन भी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
17 नवंबर से नहीं आ रहा था स्कूल
वहीं, आदिवासी बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम बींझावाड़ा के प्रधान पाठक एसके ब्रह्मने ने बताया कि, शिवम आदिवासी बालक आश्रम में पहली कक्षा से ही पढ़ रहा है और अभी वह आठवीं में था लेकिन कुछ दिन पहले से उसका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था। जिसकी शिकायत उन्होंने मृतक शिवम की मां से भी की थी। जिसके बाद वो अपने घर चला गया था और 17 नवंबर से रोजाना ना स्कूल आ रहा है और ना ही आश्रम में रह रहा था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

