Seoni News: सिवनी सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस को किया आग के हवाले

train accident

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बार फिर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला। जहां बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने इक्कठा होकर बस में तोड़फोड़ की। केवल इतना ही नहीं, बस को आग के हवाले भी कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

सिवनी- मंडला रोड का मामला

दरअसल, मामला सिवनी- मंडला रोड का है। जहां तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौकास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के माहुलझीर निवासी जगदीश परिहार के रुप में की गई है जो कि शाम के करीब 5.30 बजे अपने घर वापस जा रहा था। तभी यह घटना घट गई।

बस को किया आग के हवाले 

जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और उन्होंने बस में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया। जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंची और मामले को किसी भी तरह से शांत करवाया। साथ ही, शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में शुरू कर दी है।

बस में 25 यात्री थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान बस में 25 यात्री सवार थे जो कि घटना के बाद बस से उतर गए थे। भीड़ और हंगामा बढ़ता देख वे दूसरे वाहनों से चले गए। फिलहाल, बस का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।

SI ने दी जानकारी

वहीं, मामले को लेकर कान्हीवाड़ा थाने के एसआई लेखनलाल पटले का कहना है कि बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आग लगाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जैसे ही कुछ भी जानकारी हाथ लगती है त्वरित रुप से उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews