
Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां गोवंश से भरे ट्रक को पकड़कर 22 मवेशियों को जब्त किया गया।साथ ही, 2 आरोपियों को भी मौकास्थल से गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल, दोनों से पुछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
मुखबिर द्वारा मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। जिसपर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वहां पहुंची और राष्ट्रीय राज्यमार्ग-44 पर छिंदवाड़ा रोड स्थित ब्रिज के नीचे गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ लिया। बता दें कि ट्रक नागपुर की ओर जा रहा था।
आगे की कार्रवाई जारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी महाराष्ट्र का है जबकि दूसरा आरोपी आगरा के शमशाबाद का बताया जा रहा है। वहीं, मवेशियों को ट्रक से उतार कर गोशाला भेज दिया गया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

