Hindi News

उमंग सिंघार का बीजेपी पर वार, बोले ‘फर्जी जनादेश से बनी चोरी की सरकार’, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- भोपाल दूर नहीं

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
सिवनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर ‘वोट चोरी’ कर सत्ता में आने का आरोप लगाया। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से एक बार फिर प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी।
उमंग सिंघार का बीजेपी पर वार, बोले ‘फर्जी जनादेश से बनी चोरी की सरकार’, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- भोपाल दूर नहीं

Umang Singhar

उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार फर्जी जनादेश से बनी ‘चोरी की सरकार’ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। सिवनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘भोपाल दूर नहीं है’। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

नेता प्रतिपक्ष सिवनी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी जी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे थे। इस समारोह में विधायक रजनीश सिंह, अर्जुन काकुड़िया, पूर्व विधायक राजा बघेल, विनोद वासनिक सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

उमंग सिंघार ने बीजेपी पर लगाए आरोप

उमंग सिंघार ने एक बार फिर बीजेपी पर वोट-चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र की तरह मध्यप्रदेश में भी ये फर्जी तरीके से सत्ता में आए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि ‘आप पार्टी की ताकत बनाए रखिए..कारवां लंबा हो..भोपाल दूर नहीं है।’ उन्होंने कहा कि आज युवा, किसान, महिला, दलित, आदिवासी सभी परेशान हैं और निरंकुश बीजेपी सरकार सिर्फ मनमानी कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कहा ‘बीजेपी सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार व्याप्त हैं और मध्यप्रदेश में अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री जी गृह विभाग संभालने में असफल हो रहे हैं, जिससे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश के हर वर्ग की आवाज बुलंद की है। आज किसानों को खाद नहीं मिल रही है, लेकिन सरकार इसे सुनना ही नहीं चाहती।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को दलितों, किसानों, आदिवासियों और हर वर्ग के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए और उनके हित के लिए काम करना चाहिए। और अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस एक मज़बूत विपक्ष का दायित्व निभाती रहेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews