मप्र के इस जिले में 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, शराब दुकानें भी रहेंगी बंद

Lockdown

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र के शहडोल (Shahdol)  में भी 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहडोल कलेक्टर (Shahdol Collector) डॉ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल से 26 अप्रैल 2021 तक नगरीय क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू लगाया है, जिसमें सुबह 6 बजे से 12 बजे तक फल, सब्जी, दूध व अन्य आवश्यक सेवाओं वाले दुकानदार वार्डो में घूमकर समान उपलब्ध करा सकेंगे।उक्त आदेश की अवहेलना पाए की दशा में संबंधितो के विरूद्व नियमानुसार वैधानिक कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: कोरोना संकटकाल के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

शहडोल कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने यह जानकारी प्रभारी और खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में दी। कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान दोपहर 12 से एक बजे तक किराना दुकानदार होम डिलिवरी के माध्यम से ग्राहक को समान पहुँचा सकेंगे। दोपहर एक बजे के पश्चात सख्त कोरोना कर्फ्यू नगरीय क्षेत्रों में लागू किया गया है, केवल आपालकालीन कार्यो के लिए कोविड-19 महामारी बचाव के शासन के दिशा-निर्देशों मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनेटाइजेशन का पालन करते हुए छूट रहेगी। कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है और

वही शहडोल कलेक्टर ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) में प्रदत्त शक्तियो को प्रयोग करते हुए लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उददेश्य से जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकाने, एफएल-3, वाइन शॉप, विदेशी मद्य भण्डागार, देशी मदिरा भण्डागार एवं भांग दुकानो को 16 अप्रैल 2021 की प्रातः 6 बजे से 26 अप्रैल 2021 के प्रातः 6 बजे तक बंद रखे जाने के आदेश जारी करते हुए उक्त अवधि में शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का क्रय विक्रय वितरण एवं परिवहन, संग्रहण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परीक्षाओं और शासकीय कर्मचारियों को लेकर दिए ये निर्देश

शहडोल कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उक्त आदेश का कठोरता से पालन किये जाने के निर्देश भी दिए गए है तथा विदेशी मदिरा भंण्डागार जिला शहडोल से तीन जिलों उमरिया अनूपपुर एवं शहडोल की विदेशी मदिरा दुकानों के लिए मदिरा प्रदाय किया जाता है जिला अनूपपुर एवं उमरिया की ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकानें संचालित है शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए मदिरा प्रदाय के लिए शासकीय विदेशी मद्य भंडारागार शहडोल से पूर्ववत उमरिया एवं अनूपपुर जिले (Umaria and Anuppur districts) के विदेशी मदिरा दुकान जो खुली है उनके लिए मांग अनुसार परिवहन जारी रहेगा। उक्त आदेश से निरमुक्त रहेगा।

प्रभारी एवं प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Bisahulal Singh) को शहडोल कलेक्टर बताया कि जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी 300 वॉयल उपलब्ध है, साथ ही जिले में 3 एम्बुलेंस, जिसमें एक नवीन लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध है और कुछ नई एम्बुलेंस एक सप्ताह में आ रही हैं। साथ ही वैंटीलेटर भी पर्याप्त है, हर विकासखण्ड में 100 बिस्तरीय अस्पताल तैयार किए गए है, जिससे आवश्यता पड़ने पर कोविड के मरीजो को क्वारेंटाइन किया जा सके।

प्रभारी मंत्री को दी यह जानकारी

शहडोल कलेक्टर बताया ने बताया कि जिले में शादी-विवाह समारोह में 50 लोगो की उपस्थिति तय की गई है। जिले में ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर के साथ यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना का संधारण ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्डों में रजिस्टर्ड कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखकर उनकी निगरानी की जा सके।

मंत्री ने कहा- सूची उपलब्ध करवाएं

खाद्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वॉलेटियर्स का सहयोग होम आइसोलेटेड मरीजों की देखभाल एवं निगरानी के लिये लें। कोविड सेंटर एवं होम आइसोलेटेड मरीजों की निरंतर निगरानी के लिये कोरोना वॉलेंटियर्स को तैयार करें। होम आइसोलेटेड मरीजों की देखभाल के साथ स्वयं को सुरक्षित रखते हुए मरीजों से दूरभाष पर प्रतिदिन संवाद करें एवं उनकी आवश्यकताओं का ख्याल रखें। जो व्यवस्थाएँ प्रदेश स्तर पर संभव हों, उसकी सूची मुझे उपलब्ध करायी जाये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews