शहडोल के बरगवा गांव में हाथी ने मचाया आतंक, फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

शहडोल के बरगवा गांव में हाथी ने मचाया आतंक, फसलों को पहुंचाया नुकसान, ग्रामीणों में दहशत

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बार फिर हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है। बता दें कि अनूपपुर जिले से खदेड़ा गए हाथियों के एक झुंड में से एक हाथी शहडोल जिले के बरगवा पहुंच गया है। इस दौरान हाथी ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही, 17 वर्षीय किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

वन विभाग को दी सूचना

बता दें कि हाथी की मौजूदगी से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के कई घंटे तक भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में काफी ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जैतपुर रेंजर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों में दहशत

इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि आज सुबह एक हाथी उनके गांव में घुस आया, जिसे देखते ही बस्ती के सभी लोग अपने कच्चे घरों को छोड़कर पक्के मकान की छत पर चढ़ गए हैं। वहीं, सूचना के बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौका स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews