Shahdol News: कुएं में तैरते मिली युवक की लाश, चार दिन से था लापता, जानें पूरा मामला

Shahdol News: कुएं में तैरते मिली युवक की लाश, चार दिन से था लापता, जानें पूरा मामला

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चार दिन से लापता एक युवक की लाश कुएं से बरामद हुई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंए से बाहर निकाला। फिर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई जारी है।

चार दिन से था लापता

दरअसल, चार दिन पहले युवक के परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। बता दें कि 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जैतपुर से बारात आई थी। जहां शादी समारोह से वो अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक ढूंढने पर भी वो नहीं मिला, जिसके बाद 24 फरवरी की शाम को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के बाद बाराती दुल्हन को विदा कराकर जनकपुर चले गए।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

इधर, चार दिन यानि सोमवार को कुंए में उसकी लाश तैरती दिखी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हे का भाई काफी ज्यादा नशे में था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी वजह से होश खोकर वो कुंए में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है लेकिन जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक ये अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि मामला हत्या का है या हादसा का।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews