दुर्घटना दावा प्रकरण में 11 लाख से अधिक का अवार्ड किया गया पारित

पदोन्नति

शहडोल, अखिलेश मिश्रा। न्याय सबके लिए एक है और इसी अवधारणा को साकार रूप प्रदान करने के लिए गत दिवस शहडोल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके सिंह के निर्देशन में स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके लिए दो जिला न्यायालय शहडोल में दो खंडपीठ तहसील न्यायालय व्यवहारी में दो खंडपीठ तहसील न्यायालय बुढार में तथा दो खंडपीठ न्यायालय जयसिंहनगर में गठित की गई।

मोटर दुर्घटना दावा के 72 प्रकरण लोक अदालत में रेफर किए गए थे, जिनमें से 16 प्रकरणों में कुल मिलाकर 11 लाख 11 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया है। धारा 138 के अंतर्गत 38 रेफर प्रकरणों में 2 प्रकरण निराकृत हुए तथा 88,600 रुपए के अवार्ड पारित किए गए है।

न्यायालय में लंबित अपराधिक सामान्य मामलों में 27 प्रखंड रखे गए जिनमें से चार का निराकरण राजीनामा के आधार पर हुआ इसी प्रकार अन्य सिविल मामलों में चार निराकृत हुए न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से 213 रखे गए जिनमें से 26 प्रकरण निराकृत हुए तथा 4199600 रुपए का अवार्ड पारित हुआ पूर्व अवार्ड प्रकरणों में पांच प्रकरण लोक अदालत में रखे गए जिनमें से 3 प्रकरण निराकृत हुए एवं 711000 का अवार्ड पारित किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews