MP Breaking News की खबर का असर, धर्मान्तरण के लिए प्रेरित करने वाले पर पुलिस ने दर्ज की FIR

बजरंग सेना के संभागीय अध्यक्ष संजय सिंह ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई हैं और ऐसे कार्य की पुनरावृति न हो इसकी चेतावनी भी दी है।
Shahdol News

Impact of MP Breaking News news: सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता करने वाली एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की खबर का एक बार फिर असर हुआ है, हमारी खबर को चर्चा में आने के बाद धर्मान्तरण के जाल में उलझाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

खबर का असर, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार की सुबह शहडोल जिले के जयसिंहनगर से शारदा माता मंदिर मैहर पैदल यात्रा पर निकले भक्तों को रोककर ईसाई धर्म अपनाने के लिए नि:शुल्क पुस्तक बांटने का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हुआ पैदल यात्रा में निकले भक्तो ने विडिओ जारी कर आपत्ति भी जताई थी इस खबर को सबसे पहले MP Breaking News ने प्राथमिकता के साथ प्रसारित किया।

ईसाई धर्म की किताबें बांटने वाले पर मामला दर्ज  

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की खबर को संज्ञान में लेते हुये मानपुर निवासी प्रयास प्रकाश तिवारी निवासी ने मानपुर पुलिस थाने में अपनी आपत्ति और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक प्रेमलाल चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी निवासी वार्ड नंबर 10 मानपुर के खिलाफ मानपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

बजरंग सेना ने दी ये चेतावनी 

थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने बताया कि आरोपी प्रेमलाल चौधरी के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 धारा 3 एवं 5 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं, उधर बजरंग सेना के संभागीय अध्यक्ष संजय सिंह ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई हैं और ऐसे कार्य की पुनरावृति न हो इसकी चेतावनी भी दी है।

[dgv_vimeo_video id=”1016087133″]

[dgv_vimeo_video id=”1016087286″]

शहडोल राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews