MP: छात्रा को अर्धनग्न कर यूनिफॉर्म धोने बैठे शिक्षक, फोटो सामने आते ही किया गया निलंबित

MP: छात्रा को अर्धनग्न कर यूनिफॉर्म धोने बैठे शिक्षक, फोटो सामने आते ही किया गया निलंबित

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के शहडोल (Shahdol) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्कूल के शिक्षक ने आदिवासी छात्रा से यूनिफॉर्म उतरवाई और खुद ही धोने बैठ गया। जब तक शिक्षक ने यूनिफॉर्म धोई और उसे सुखाया उतनी देर तक छात्रा अर्धनग्न बैठी रही। मामला सामने आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

यह पूरी घटना मध्यप्रदेश के शहडोल के जयसिंहनगर ब्लॉक के पौड़ी की है। यहां के बरा टोला के शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक 10 साल की छात्रा जो यूनिफॉर्म पहनकर पहुंची थी वह गंदी थी। शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी ने छात्रा से यूनिफॉर्म उतरवा ली और अन्य छात्राओं के सामने उसे धोने बैठ गए। इस दौरान पांचवीं की ये छात्रा अपने अंडर गारमेंट में वहीं खड़ी रही।

Must Read- अब आप भी रख सकते हैं कूनो के चीतों का नाम, सरकार करवा रही है प्रतियोगिता

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यूनिफॉर्म सूखने तक करीब 2 घंटे तक वह छात्रा इसी तरह अर्धनग्न अवस्था में स्कूल परिसर में रही। यूनिफॉर्म सूख जाने पर उसे पहनाकर क्लास में भेजा गया। इतना ही नहीं इस शिक्षक ने अपने आप को स्वच्छता मित्र बताते हुए छात्रा के साथ फोटो खींचकर विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर किया।

फोटो देखने और ग्रामीणों की नाराजगी के बाद जब ये मामला अधिकारियों के पास पहुंचा तो कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने फोटो पर संज्ञान लेते हुए शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई की है। मामले की जांच की जिम्मेदारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयसिंह नगर को दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews