Hindi News

शहडोल में साइबर अपराधियों का नया तरीका, ऑनलाइन FIR की जानकारी निकालकर किया ठगी का प्रयास

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
कई लोगों की बातों में आकर इसका शिकार हो जा रहे हैं, लेकिन ऐसे किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास ना करते हुए पुलिस से संपर्क जरूर करें, ताकि ठगी से बचा जा सके।
शहडोल में साइबर अपराधियों का नया तरीका, ऑनलाइन FIR की जानकारी निकालकर किया ठगी का प्रयास

Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं लोगों के मन में भय पैदा करती है। आम जनता बाजार या फिर भीड़भाड़ इलाके में खुद को सेफ महसूस नहीं करते। यह पुलिस के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे रोकने के लिए लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आते हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है।

जब साइबर अपराधियों ने ठगी करने के लिए नया तरीका निकाला है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अंजान कॉल पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें।

बुढार का मामला

दरअसल, मामला बुढार थाना क्षेत्र का है। जब साइबर ठगों ने ऑनलाइन दर्ज एफआईआर की जानकारी निकालकर ठगी का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस अधिकारी बनकर जेल जाने से बचने का हवाला देकर पैसे मांगे। बता दें कि लखेरन टोला निवासी कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने अज्ञात व्यक्ति को फोन किया, जिसने खुद को शहडोल एसपी कार्यालय का अधिकारी बताया। फोन पर दूसरी तरफ से यह बताया गया कि कृष्ण कुमार के खिलाफ मारपीट के मामले में फिर दर्ज है और यदि वह जेल जाने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें पैसे देने होंगे। हालांकि, कृष्ण कुमार ने तत्परता दिखाते हुए। पुलिस को इस बात की जानकारी दी, जिससे वह ठगी का शिकार होने से बच गए।

टीआई ने कही ये बात

थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि साइबर अपराधी अब ठगी के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। पहले वह ऑनलाइन फिर की जानकारी हासिल करते हैं। उसके बाद पीड़ितों से संपर्क करते हैं और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पैसे की मांग करते हैं। कई लोगों की बातों में आकर इसका शिकार हो जा रहे हैं, लेकिन ऐसे किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास ना करते हुए पुलिस से संपर्क जरूर करें, ताकि ठगी से बचा जा सके।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews