शहडोल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौके पर हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल

train accident

Shahdol News : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पत्नी की गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, आनन-फानन में घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

नौगई गांव का मामला

दरअसल, मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नौगई गांव के पास का है, जहां नवाटोला से घोरवे की तरफ ट्रैक्टर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार दंपत्ति  में से पति जयपाल सिंह की मौत हो गई। घटना करीब 10 बजे सुबह की बताई जा रही है।

परिवार में छाया मातम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही, शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews