
Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका उदाहरण आए दिन देखने को मिलता है। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर गंभीरता से ध्यान देते हुए धड़ पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद, अपराधियों के हौसले बुलंद ही होते जा रहे हैं। इसका एक ताजा मामला बुढार के न्यू सब्जी मंडी से सामने आया है, जहां एक शातिर चोर ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
CCTV में कैद
बाइक चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। इसके सामने आने से पुलिस को बहुत आसानी हो गई है। अब चोर की तलाश आसान और जल्दी कर सकते हैं। बता दें कि इस वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में भी बाइक को आसानी से घसीट कर ले जा रहा है। घटना की जानकारी तब हुई जब बाइक की तलाश की गई, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें यह पता चला कि यह बाइक को बिना स्टार्ट किए घसीटते हुए ले जाया गया है। इसके बाद वह फौरन पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
आरोपी की तलाश जारी
मामले को लेकर बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि न्यू सब्जी मंडी के अटल परिसर में फरियादी व्यापारी अजय रोहना की बाइक चोरी हुई है। दरअसल,यह एक दुकान के सामने खड़ी की गई थी जब लाल शर्ट में एक युवा के वाइफ को घसीट कर ले जा रहा है। फिलहाल, उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की भी बात कही गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

