
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Shahdol News : मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां चोरी की गई 27 बाइक बरामद हुई है। इसके साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि सभी बरामद बाइकों को ट्रक के माध्यम से थाने लाया गया है। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध करते हुए आगे की कानूनी कार्रनाई की जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…
खंगाले CCTV कैमरे
दरअसल, कुछ समय पहले पुलिस लाइन के पटेल नगर में एक बाइक चोरी हुई थी। मामले में फरियादी ने थाने में इसके रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कंगाल थे, जिसमें एक व्यक्ति संदिग्ध लगा। जिसकी तलाश कर उससे पूछताछ की गई। इस दौरान और भी लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। फिर पुलिस ने गंभीरता से उन सभी की तलाश शुरू की। एक-के-बाद-एक लगातार सारी बाइकें बरामद होती चली गई।
पूछताछ जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शहडोल जिले में ही बाइक चोरी करता था। जिसके बाद उसे छत्तीसगढ़ के जनकपुर पहुंचा देता था, जिसकी पहचान राजेश गोंद के नाम से की गई है। बाइक को जनकपुर पहुंचने के बाद गिरोह में शामिल अन्य सदस्य उन बाइकों का फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करते थे। फिर उसे महंगे दामों में बेच दिया करते थे। यह सिलसिला काफी समय पहले से चल रहा था। फिलहाल, पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी
वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने यह जानकारी दी है कि फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जहां पूछताछ जारी है। साथ ही उनके कब्जे से 27 बाइक बरामद की गई है। जैसे ही सारे कानूनी कार्रवाई पूरी होगी आगे ठोस कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, जांच पड़ताल जारी है। मामले में और चीजों के खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

