घरेलू विवाद में सब इंस्पेक्टर ने उठाया खतरनाक कदम, पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की

घरेलू विवाद में सब इंस्पेक्टर ने उठाया खतरनाक कदम, पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। घरेलू कलह से तंग आकर एक सब इंस्पेक्टर ने पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। हीरा सिंह रीवा जिले के पनवार थाने में पदस्थ थे और जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। वे शनिवार को ही मोटरसाइकिल से अपने गृह नगर शहडोल के लिए रवाना हुए थे।  शहडोल में उनकी पत्नी किराए के मकान में रहती थी। वहां पहुंचने के बाद उनका अपनी पत्नी से कुछ विवाद हुआ जिसके बाद उन्होने पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। हीरा सिंह और उसकी पत्नी के शव बंद कमरे में मिले।

Balaghat : लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी

घटना के माद मौके पर एसपी, एडीएसपी डीएसपी सहित कोतवाली टीआई पहुंच गए। बताया जाता है कि हीरा सिंह पुलिस लाइन वार्ड नंबर 12 पटेल नगर में किराए के मकान में रहते थे। इस घरेलू कलह में उन्होने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच चल रही है।

[dgv_vimeo_video id=”640712422″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews