दशहरा पर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निभाई परंपरा

दशहरा के दिन अलग-अलग शहरों की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। सभी जगह शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा कर शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।
Dussehra

विजयादशमी के दिन रावण दहन की परंपरा निभाने के साथ साथ शस्त्र पूजन का भी विधान है। इस दिन लोग अपने घरों में शस्त्र पूजन करते हैं। इसके अलावा पुलिस भी अपने शस्त्रों का पूजन करती है। इसी कड़ी में अलग अलग शहरों की पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन की परम्परा निभाई गई।

शाजापुर, मंडला, मुरैना सहित कई जिले ऐसे हैं। जहां पुलिस ने अपने शस्त्रों का पूजन किया। शाजापुर में रखे गए कार्यक्रम में कलेक्टर एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रीगण शामिल हुए।

शाजापुर पुलिस लाइन का कार्यक्रम

शाजापुर में आयोजित किए गए शस्त्र पूजा के कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और विधायक अरुण भीमावद शामिल हुए। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान पुलिस के वाहनों, शस्त्रों और सुरक्षा उपकरणों की पूजा की गई। इसके बाद हवन भी किया गया, जिसमें सभी ने आहुतियां दी।

Dussehra

मंडला पुलिस लाइन पूजा

मंडला पुलिस लाइन में भी शस्त्र पूजन किया गया। यहां कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे और पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री शामिल हुए। यहां सभी ने शस्त्रों और वाहनों का पारंपरिक तरीके से पूजन किया।

Dussehra

मुरैना में शस्त्रों और वाहनों का पूजन

दशहरे के मौके पर मुरैना पुलिस लाइन में भी शस्त्र पूजन किया गया। यहां कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी धर्मराज मीणा और सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने विधि विधान से वाहनों और शस्त्र का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।

सुख शांति और सद्भावना की कामना

दशहरा को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन शस्त्र पूजन की परंपरा निभाकर ईश्वर से समाज में सुख, शांति, सद्भावना और खुशहाली लाने की प्रार्थना की जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
दशहरा पर पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निभाई परंपरा