पत्नी के झगड़े से परेशान किसान ने खाया जहर

farmer-commit-suicide-in-shajapur

शाजापुर। पत्नी से लंबे समय से चल रहे है विवाद के बाद एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला शाजापुर जिले के कालापीपल का है। बताया जा रहा है किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुटालिया गांव का रहने वाले किसान गुमान सिंह राजपूत (45) का दो दिन पूर्व उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने जहर का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में ��िला चिकित्सालय लाया गया, वहां आज उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना आरंभ कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews