कांग्रेस को एक और झटका, अब पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस को एक और झटका, अब पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिलाई सदस्यता

Sheopur News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस (MP Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है, जिले की विजयपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबूलाल मेवरा अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल (Former Congress MLA joins BJP)  हो गए। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुरैना श्योपुर सांसद नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar, ) ने मेवरा और उनके सैकड़ों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra Of Rahul Gandhi) इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं उसे आज पांचवा दिन है और इस बीच पार्टी को दो बड़े झटके लगे, भाजपा आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस अपने ही लोगों को जोड़ नहीं पा रही है और देश को जोड़ने की बात कर रही है, कल शुक्रवार को इसका बड़ा प्रमाण मध्य प्रदेश में भी उस समय देखने को मिला जब कमल नाथ के सबसे विश्वसनीय लोगों में से एक उनके मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया।

इस खबर की चर्चा अभी चल ही रही थी कि आज शनिवार को कांग्रेस को एक और झटका उस समय लगा जब श्योपुर जिले के वरिष्ठ नेता एवं विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा अपने सैकड़ों समर्थकों के सामने भाजपा में शामिल हो गए, उन्हें विजयपुर में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

[dgv_vimeo_video id=”775260341″]

[dgv_vimeo_video id=”775262606″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews