वैक्सीनेशन करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, मामला पुलिस तक पहुंचा

वैक्सीनेशन करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, मामला पुलिस तक पहुंचा

श्योपुर, डेस्क रिपर्ट। विजयपुर में गढी उपस्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार दोपहर उस समय स्वास्थ्य टीम के साथ मारपीट हो गई, जब स्वास्थ्य विभाग की म कोविड 19 वैक्सीनेशन का कार्य कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे आरोपी राजकुमार कुशवाह वहां पहुंचा और स्वास्थ्य टीम से कहने लगा कि मुझे वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दे दो। इसपर स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कहा कि तुम्हारा टीकाकरण तो हुआ नहीं है, पहले टीका लगवाओ। तब आरोपी ने कहा मुझे टीका नहीं लगवाना है. मुझे तो बिना टीकाकरण के ही नाम दर्ज कर प्रमाण पत्र दे दो। इसपर स्वास्थ्य कार्यकर्ता हरीओम तिवारी ने मना कर दिया..बस फिर क्या यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और वो पूरी स्वास्थ्य टीम से गालीगलौज करने लगा और उनपर हमला कर दिया।

बैतूल में चार एटीएम से बैटरी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, 2 गिरफ्तार

थोड़ी ही देर में वहां हंगामे की स्थिति बन गई और आरोपी राजकुमार कुशवाह ने डंडा उठाकर अपशब्द बोलते हुए स्वास्थ्य टीम पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसमें स्वास्थ्य टीम के कई सदस्यों को चोटें आई हैंं। इसके बाद गांव वालों ने बीचबचाव करते हुए मामले को शांत कराया। स्वास्थ्य टीम के कार्यकर्ताओं ने डायल 100 को फोन लगा दिया और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य टीम को वहां से थाना विजयपुर लेकर आई। विजयपुर थाना में फरियादी हरीओम तिवारी की रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार कुशवाह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा एवं गालीगलौज सहित मारपीट की धारा – भादवि – 353 ,332 ,294 ,506 के तहत मामला दर्ज करते हुये मामले को विवेचना में लिया है।

बताया गया है कि स्वास्थ्य टीम जिला अधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता हरीओम तिवारी, एएनएम गायत्री गोठिया, एमपीडब्ल्यू धर्मेंद्र भारद्वाज, गढी गांव की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि वैक्सीनेशन का काम करने के लिये गांव के स्थित कुशवाह मोहल्ला में बुद्दा कुशवाह के घर के सामने शिविर लगाकर टीकाकरण कर रहे थे, तभी आरोपी वहां आ धमका और ये सारी घटना घटी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनका कहना है (एन.के.शर्मा, नगर निरीक्षक थाना विजयपुर) – हां इस तरह का मामला गढी गांव से आया जहां पर वैक्सीनेशन को लेकर कोई विवाद हुआ है। हमने फरियादी के कहने के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी करवा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”637557861″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews