फाल्ट ठीक करते समय करंट से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

vijaypur news

Sheopur News : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर उसके साथी कर्मचारी की जमकर पिटाई की। साथ ही ओपीडी में इलाज करवा रहे एक मरीज को भी उन्होंने पीट दिया। इस हंगामे को देखकर डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग खड़े हुए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के डाबीपुरा गांव का है। जहाँ बिजली कंपनी में लाइनमैन की नौकरी कर रहे आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी केशव कुशवाह को लाइन पर काम करते समय अचानक करंट लग गया। उसे इलाज के लिए विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लाइनमैन की मौत हो गई।

अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर व मरीज भी अस्पताल छोड़कर भागे

इस घटना से नाराज मृतक के परिजन तुरंत विजयपुर के सामुदायिक अस्पताल पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने मृतक लाइनमैन के साथ कार्य कर रहे कर्मचारी व ओपीडी में उपचार करवा रहे एक मरीज को भी पीट दिया। लेकिन अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर व मरीज भी अस्पताल छोड़कर भागते हुए नजर आए।

अस्पताल में करीब आधे घंटे तक यह हंगामा चला। इस हंगामे की जानकारी डॉक्टरों ने पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामला शांत करवाया। फिलहाल पुलिस और डॉक्टर इस मामले में शांत हैं। लेकिन अस्पताल में हुई इस तोड़फोड़ से डॉक्टर व मरीज भयभीत हैं।

[dgv_vimeo_video id=”913774419″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews