
Sheopur MLA Babu Jandel : श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में विधायक जंडेल गले में सांप डालकर बैठे है उनके आसपास लोग भी मौजूद है, वीडियो विधायक बाबू जंडेल के उनके जन्मदिन का बताया जा रहा है। कांग्रेस विधायक जंडेल का शुक्रवार को जन्मदिन था। दरअसल विधायक को बधाई देने बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुँच रहे थे इसी बीच एक सपेरा भी वहाँ पहुंचा, सपेरे के पिटारे में एक काला सांप भी था, जिसे देखकर कांग्रेस विधायक ने उसका सांप पिटारे से बाहर निकाल लिया और फिर उसे अपने गले में डाल लिया।
[dgv_vimeo_video id=”862477344″]
मै जनता का सेवक मुझे नहीं लगता किसी से डर
विधायक के जन्मदिन के अवसर पर लोग फूल माला लेकर पहुंचे लेकिन विधायक सपेरे का सांप गले में डालकर बैठ गए, हालांकि इस दौरान सपेरे की जान अटकी रही क्युकी सांप किसी भी समय डस सकता था, वही विधायक को बधाई देने आने वाले भी उनके गले में सांप देखकर हैरान कम डर ज्यादा गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें भोले बाबा बता रहा है, तो कोई उन्हें सपेरा कह रहा है। वही विधायक बाबू जंडेल का कहना है कि आज मेरा जन्मदिन था, इस अवसर पर मैंने अपने गले में काला सांप डाला था। मुझे सांप क्या किसी भी चीज से डर नहीं लगता, मैं जनता का सेवक हूं। गौरतलब है कि विधायक जंडेल हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहते है और उनके इस वीडियो ने उन्हे चर्चा में ला दिया।
