लापता मादा चीता निर्वा का नहीं मिला कोई सुराग, गले में लगा रेडियो कॉलर बन सकता है जान के लिए खतरा

Kuno Cheetah

Sheopur Kuno National Park Leopard Nirva : श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में एक के बाद एक चीते दम तोड़ रहे हैं। कुल 9 चीतों (6 वयस्क और 3 शावक) की मौत हो चुकी है। अब 15 चीते बचे हैं। उधर, पार्क में खुले में अकेले घूम रही मादा चीता निर्वा अब तक पकड़ से बाहर है।दरअसल चीतों के गले में लगे रेडियो कालर से हुए संक्रमण के बाद से एक मादा चीता धात्री की मौत हो चुकी है, वही एक अन्य मादा चीता निर्वा 28 जुलाई से लापता है, अंदेशा है की निर्वा के गले में भी वही रेडियो कालर है जो धात्री के गले में इन्फेक्शन और फिर उसकी मौत की वजह बना, निर्वा के गले में लगा रेडियो कॉलर नहीं हटने से उसे भी गर्दन में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन अब तक निर्वा का कुछ पता नहीं चल पाया है।

ड्रोन कैमरे के जरिए तलाशा जा रहा मूवमेंट 

अधिकारी ड्रोन कैमरे के जरिए उसका मूवमेंट तलाश रहे हैं। कूनो नेशनल पार्क के फ्री रेंज एरिया में छोड़े गए चीतों को वापस बाड़े में लाया गया है। जिंदा बचे 15 में से 13 चीते बाड़े में आ गए हैं, केवल दो चीते निर्वा व धात्री खुले जंगल में मौजूद थे। इनमें से धात्री का शव मिला और वही  मादा चीता निर्वा बीते 10 दिन से जंगल से गायब बताई जा रही है। उसके गले की रेडियो कॉलर आईडी खराब है। निर्वा कोर एरिया से निकलकर ओछापुरा इलाके के बरगंवा के जंगल में कुछ दिन पहले नजर आई थी।

चीता विशेषज्ञों की सलाह के बाद खुले जंगल में घूम रहे सभी चीतों को बाड़े में लाने का काम किया गया. 15 चीतों में से 13 चीते बाड़े में लाए जा चुके है, जबकि एक मादा चीता अब भी खुले जंगल में है, इनमें से मादा चीता निर्वा को टै्रंक्युलाइज करना काफी मुश्किल हो रहा है, क्योंकि निर्वा का रेडियो कॉलर खराब हो गया है, 15 चीतों में से अब तक 13 चीतों को बाड़े में लाया जा चुका है, रेडियो कॉलर अनफिट होने की वजह से 6 चीतों के रेडियो कॉलर हटाए जा चुके हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews