श्योपुर: उफनते नाले में पलट गई बस, शीशा तोड़कर बाहर निकले यात्री, 20 घायल

श्योपुर: उफनते नाले में पलट गई बस, शीशा तोड़कर बाहर निकले यात्री, 20 घायल

श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के श्योपुर (Sheopur) से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर उफनता नाला पार कर रही एक यात्री बस अचानक ही पलट गई। जानकारी के मुताबिक जिस पुल पर से यह बस गुजर रही थी वहां पर 2 फीट पानी बह रहा था। बस में 50 से 55 यात्री सवार थे इसके पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। यात्री बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। मिली जानकारी के मुताबिक 20 लोग घायल हुए हैं और 9 लोग गंभीर घायल हैं। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मामले की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ एसडीएम नीरज शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पोकलेन के सहारे बस को सीधा करवाया गया। सभी घायल यात्रियों को विजयपुर अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार ज्यादातर यात्री कैला देवी माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

Must Read- चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हुए Deepak Chahar, इस ऑलराउंडर को किया गया शामिल

यह पूरा मामला विजयपुर थाना के अंतर्गत आने वाले ऊंपचा गांव का है। यहां पर बारिश के चलते नाले में बाढ़ आने की वजह से पुलिया डूबी हुई थी। शाम 5 बजे के बजे के करीब बस के ड्राइवर ने पुल पार करने की कोशिश की तभी ये हादसा हो गया।

बस पलटने के कारण 20 लोग घायल हो गए हैं और 9 यात्रियों को गंभीर चोट आई है। सभी को विजयपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बस की खिड़कियों के शीशों को तोड़ा और बाहर निकलने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी लोगों को बस से बाहर निकाला जिसके चलते कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews